Voice of Eastern India

अनंत सिंह: सदस्यता खत्म कराने विधानसभा पहुंचे उमेश कुशवाहा, स्पीकर को सौंपा पत्र



मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता को लेकर पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा/पटना:
मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता को लेकर पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सोमवार को विधानसभा पहुंचे और विधानसभा अध्यक्ष को अनंत सिंह की सदस्यता खत्म करने का अनुशंसा पत्र सौंपा। उमेश कुशवाहा ने विधानसभा अध्यक्ष को लगभग 10 पेज के दस्तावेजी सबूत के साथ एक वीडियो भी सौंपा। 

जेडीयू की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष को दिए गए पत्र में अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा की गई है। पार्टी की ओर से यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है, जब अनंत सिंह को जेडीयू से छह साल के लिए निष्कासित किया जा चुका है। पार्टी के इस फैसले के बाद अब उनकी विधायकी पर भी सवाल खड़ा हो गया है।

उमेश कुशवाहा विधानसभा अध्यक्ष के पास केवल अनुशंसा पत्र लेकर नहीं पहुंचे, बल्कि उनके सामने अनंत सिंह से जुड़े करीब 10 पेज के दस्तावेजी सबूत भी पेश किया है। साथ ही एक वीडियो भी विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा गया है। जेडीयू का कहना है कि इन दस्तावेजों और वीडियो के आधार पर अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता को लेकर जरूरी कार्रवाई होनी चाहिए।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.