बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा हमला बोला है।
न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना: बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए, वहीं बाढ़-सुखाड़ और विशेष पैकेज को लेकर भी निशाना साधा। इसके साथ ही अनंत सिंह प्रकरण और जेडीयू में कलह को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
अनंत सिंह प्रकरण पर तेजस्वी यादव ने विश्वास मत के दौरान पार्टी से अलग हुए तीन विधायकों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन विधायकों ने पार्टी के साथ गद्दारी की थी और उन्होंने पहले ही इनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चेतावनी दी थी।
तेजस्वी यादव ने जेडीयू में आपसी खींचतान का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले कही गई उनकी बातें अब सच साबित हो रही हैं।
सम्राट चौधरी को लेकर तेजस्वी यादव ने दावा किया कि उनके चेहरे पर बीजेपी को बिहार में दस सीटें भी नहीं मिलेंगी। उन्होंने कुछ नेताओं पर अपने स्वार्थ के लिए जेडीयू को नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगाया।
अनंत सिंह के मामले पर तेजस्वी ने स्पष्ट कहा कि उनकी तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं है।
