Voice of Eastern India

सोनपुर मेला में सजेगा ‘सोनपुर आइडल-2026’ का मंच, इन प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मौका



विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में गायन क्षेत्र के कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य और बड़ा मंच मिलने जा रहा है।

न्यूज11 भारत/पटना डेस्क: विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में गायन क्षेत्र के कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य और बड़ा मंच मिलने जा रहा है।

कलाकारों को प्रोत्साहित करने और उन्हें उचित पहचान दिलाने के उद्देश्य से सारण जिला प्रशासन द्वारा “सोनपुर आइडल-2026” का भव्य आयोजन कराया जा रहा है। प्रतियोगिता का प्रारंभिक ऑडिशन चक्र नवंबर माह में छपरा स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा, जहां पहुंच कर कलाकार तत्काल रजिस्ट्रेशन भी करा सकेंगे।

इसके बाद चयनित प्रतिभागियों को अगले दौर के लिए तैयार किया जाएगा। क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले सोनपुर मेला के मुख्य मंच पर दर्शकों के बीच आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन विजयी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को प्रोत्साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

फाइनल में पहुंचने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, विजेताओं को आकर्षक ट्राफी और प्रशासन की ओर से नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा चयनित सूची में शामिल कलाकारों को पटना में पेशेवर संगीतकारों के साथ जैमिंग और अभ्यास का अवसर भी मिलेगा।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.