खुशखबरी! बिहार के इस स्टेशन पर रूकेगी नांदेड़-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन, इस क्षेत्र के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
दीपावली और छठ पूजा के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से हजूर साहेब नांदेड़ से पटना के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
न्यूज11 भारत/पटना डेस्क: दीपावली और छठ पूजा के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से हजूर साहेब नांदेड़ से पटना के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
यह ट्रेन आरा जंक्शन होकर गुजरेगी, जिससे भोजपुर सहित आसपास के जिलों के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन हजूर साहेब नांदेड़ से 10, 17 और 24 नवंबर को प्रत्येक मंगलवार को रात 21:15 बजे चलेगी।
वहीं, वापसी में पटना से 12, 19 और 26 नवंबर को प्रत्येक गुरुवार को सुबह 10:15 बजे प्रस्थान करेगी। इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से महाराष्ट्र और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
खासकर आरा जंक्शन के यात्रियों को पटना और नांदेड़ के बीच आवागमन में राहत मिलेगी। रेलवे के इस निर्णय से त्योहार के दौरान यात्रियों की भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
