बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं मुख्य परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं।
न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
साकेत कुमार/पटना: दिवाली से पहले ही बिहार के युवाओं को बड़ा उपहार मिला है। क्योंकि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं मुख्य परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। ऐसे में जिन भी कैंडिडेट्स ने बीपीएससी मेंस का एग्जाम दिया था, वो अब अपना रिजल्ट थोड़ी देर में चेक कर सकेंगे।
इस भर्ती में 1298 पदों के लिए 3392 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा को क्वालिफाई कर लिया है। बीपीएससी ने बताया है कि रिजल्ट देखने का लिंक जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर एक्टिव होगा।
बीपीएससी ने हाल ही में अपने ऑफिशियल X हैंडल पर रिजल्ट की यह अपडेट शेयर की है। आयोग ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा ‘एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में कुल 3392 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है।
