Voice of Eastern India

छठियारी कार्यक्रम में डीजे पर विवाद, तीन भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत



नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के देवनपुरा गांव में सोमवार की देर रात छठियारी कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क: नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के देवनपुरा गांव में सोमवार की देर रात छठियारी कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। डीजे पर गाना बजाने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद तीन सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके दो भाई गंभीर रूप से जख्मी हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, देवनपुरा गांव में एक घर में छठियारी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान भगाना नामक युवक अपने पांच दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। कार्यक्रम में डीजे पर गाना बज रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने के बाद डीजे बंद करा दिया गया, लेकिन इसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान तीन भाइयों को निशाना बनाकर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में भोला मांझी के 25 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार, प्रदीप कुमार और सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान मंगलवार को संदीप कुमार की मौत हो गई। वहीं प्रदीप कुमार और सूरज कुमार का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही कादिरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस विवाद की वजह और चाकूबाजी में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

मामले को लेकर डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.