Voice of Eastern India

झगड़ा शांत कराकर लौट रहे व्यक्ति की कनपटी में मारी गोली


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
विकाश कुमार/बाढ़:
अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र स्थित टांड़ा पर गांव में दो पक्षों के बीच चल रहा आपसी विवाद अचानक खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस दौरान झगड़ा शांत कराने और बीच-बचाव करने गए एक बुजुर्ग को गोली मार दी गई। गोली उनके सिर में लगी है, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, टांड़ा पर गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद और नोकझोंक हो रही थी। इसी दौरान गांव के ही बुजुर्ग रविंद्र यादव का भतीजा उसी रास्ते से गुजर रहा था। आरोप है कि तभी झगड़ा कर रहे दूसरे पक्ष के लोगों ने बिना किसी कारण के भतीजे के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

​लौटते वक्त सिर में मारी गोली

भतीजे के साथ हो रही गाली-गलौज और विवाद की सूचना पाकर रविंद्र यादव तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने समझदारी दिखाते हुए आक्रोशित लोगों को समझाया-बुझाया और मामले को शांत कराकर अपने भतीजे को साथ लेकर वापस घर लौटने लगे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे लोग वहां से लौटने लगे, तभी किसी ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक गोली सीधे रविंद्र यादव के सिर में जा लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

गोली चलने की आवाज से गांव में अफरातफरी मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में घायल रविंद्र यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और इलाज चल रहा है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.