Voice of Eastern India

दिल्ली में अमित शाह संग सीएम सम्राट की बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगा मंथन 


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
रोहित/पटना:
बिहार की राजनीति और प्रशासनिक लिहाज से आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। अमित शाह के साथ उनकी बैठक है। मतलब, सम्राट चौधरी आज नई दिल्ली के व्यस्त दौरे पर हैं, जहां वे केंद्र सरकार के शीर्ष मंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे। उनका पूरा दिन राष्ट्रीय राजधानी में उच्चस्तरीय कार्यक्रमों और बैठकों में बितेगा। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य के विकास, प्रशासनिक समन्वय और जल प्रबंधन से जुड़े विषयों पर केंद्रीय नेतृत्व से संवाद स्थापित करना है। मुख्यमंत्री सुबह ही पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं और दिनभर उनका काफी व्यस्त कार्यक्रम निर्धारित है।

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होगी उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आज के दिल्ली दौरे का सबसे प्रमुख एजेंडा केंद्रीय गृह मंत्रालय में आयोजित बैठक है। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में यह महत्वपूर्ण बैठक ‘कर्तव्य भवन’ में आयोजित की गई है। इस बैठक में केंद्रीय स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ सम्राट चौधरी भी शामिल होंगे। बैठक में सुरक्षा, प्रशासनिक समन्वय और राज्य के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर गहन मंथन किए जाने की संभावना है।

बाढ़ के खतरे के बीच केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मुलाकात

गृह मंत्री की बैठक के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शाम 4:00 बजे ‘सदन भवन’ पहुंचेंगे, जहां उनकी मुलाकात केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से तय की गई है। बिहार में वर्तमान समय में बाढ़ का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। इस परिस्थिति को देखते हुए यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। बातचीत के दौरान बिहार के जल संसाधन, नदियों के जल प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा होगी।

बिहार के विकास और आपदा प्रबंधन के लिहाज से अहम दौरा

आज का दिन दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में बिहार के लिहाज से काफी हलचल भरा रहेगा। मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल औपचारिक बैठकों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर राज्य की सुरक्षा, प्रशासनिक नीतियों और बाढ़ राहत प्रबंधन पर पड़ेगा। दिन भर चलने वाली इन बैठकों और केंद्रीय मंत्रियों से संवाद के बाद मुख्यमंत्री रात 8:45 बजे वापस लोक सेवक आवास पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।
 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.