Voice of Eastern India

पटना समेत 11 जिलों में झमाझम बारिश, 26 जिलों में भारी वर्षा और तेज हवा का अलर्ट


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : आज पटना समेत 11 जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। वही, बांका, बक्सर, खगड़िया, मधुबनी, जहानाबाद, बगहा, नालंदा, गोपालगंज, जमुई और बेगूसराय में भी आज बारिश हुई है। बेगूसराय में लगातार हो रही बारिश की वजह से कई जगहों पर पानी भर गया है। पटना के मुख्य सचिवालय में भी पानी भर जाने से लोगों को परेशानी हो रही है।

गरज-चमक के साथ तेज बारिश

मौसम विभाग ने आज राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की पूरी संभावना है। साथ ही 40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के बाकी 12 जिलों में भी बादलों की आवाजाही रहेगी। इस वजह से बनने वाला उमस लोगों को परेशान कर सकती है। 

ऐसा मौसम क्यों बना हुआ है?

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में मौसम बदलने की मुख्य वजह मानसून ट्रफ का राज्य के आसपास सक्रिय रहना है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी वाली पूर्वी हवाएं बिहार की तरफ आ रही हैं। इन दोनों सिस्टम के प्रभाव से वातावरण में पर्याप्त नमी बनी है। जिससे बादल तेजी से विकसित हो रहे हैं और यही वजह है कि कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां लगातार देखने को मिल रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। कहीं-कहीं तो भारी बारिश भी हो सकती है। बीते 24 घंटे में पटना, पूर्णिया समेत 13 जिलों में बारिश हुई। इनमें पश्चिम चंपारण जिले में भारी बारिश हुई है। वहीं गोपालगंज, वैशाली, पूर्णिया और मधेपुरा को छोड़कर अधिकतर जिलों में नाम मात्र की बारिश हुई है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.