Voice of Eastern India

प्रेम प्रसंग में पति की हत्या


न्यूज़11 भारत 
नवादा/डेस्क:
बिहार के नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के दरावां गांव में एक व्यक्ति का शव मूंग के खेत से बरामद किया गया है. मृतक की पहचान संजय महतो के रूप में हुई है. इस मामले में पुलिस ने ओमकार कुमार की पत्नी मंजू देवी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. स्थानीय निवासियों के अनुसार, 50 वर्षीय ओमकार कुमार मूल रूप से आढ़ा गांव के रहने वाले थे और बाद में परिवार सहित दरावां गांव में बस गए थे. ग्रामीणों ने बताया कि घटना रात की है और शव खेत से बरामद हुआ. शव के मुंह से झाग निकलने की जानकारी मिली है, जिससे जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. मृतक दो बच्चे का पिता था.

पत्नी मंजू देवी गिरफ्तार 
पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर संजय महतो की पत्नी मंजू देवी को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर उनकी निशानदेही पर मूंग के खेत से शव बरामद किया गया. इसके बाद मंजू देवी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया. कौआकोल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए. शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा गया है.

घटना से पूरे इलाके में सनसनी 
पुलिस ने अभी तक मौत के सटीक कारण की पुष्टि नहीं की है और पोस्टमार्टम तथा FSL रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग को लेकर भी आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं. हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने तक किसी भी अटकल पर भरोसा करना उचित नहीं होगा. पुलिस पारिवारिक विवाद, प्रेम संबंध और अन्य सभी संभावित पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है. इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीण सदमे में हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की दिशा तय होगी.

यह भी पढ़ें- AI व डीपफेक अश्लील वीडियो बना होटल व्यवसायी से 97 लाख वसूले.. 20 लाख बरामद 

 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.