न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
संजय कुमार / बेगूसराय: बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां तेज रफ्तार कर ने ट्रक में जबरदस्त धक्का मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पर सवार तीन थाना प्रभारी एक गाड़ी चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया घटना सूचना मिलते ही बेगूसराय की एसपी मनीष कुमार एवं सदर डीएसपी आनंद पांडेय सहित भारी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे।
पटना से ट्रेनिंग लेकर लौट रहे थे मधेपुरा
घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच 31 के पास की है। मृतकों की पहचान साजन पासवान रतवारा थाना प्रभारी, नीरज कुमार बेलारी थाना प्रभारी, ज्ञानेंद्र अमरेंद्र आरर थाना प्रभारी एवं ज्योतिष कुमार प्राइवेट कार चालक के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि पटना से एकदिवसीय प्रशिक्षण लेकर एक ही गाड़ी पर सवार होकर मधेपुरा जिला लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गया और ट्रक से पीछे से टकरा गया।
तीन की मौके पर ही मौत
हादसा इतना जबरदस्त था कि दो थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर एवं नीरज कुमार और ड्राइवर नीरज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक थाना प्रभारी साजन पासवान को स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उसे जगह से उठाकर आनन फानन में सदर अस्पताल बेगूसराय लाया जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर के बाद मौत हो गई।
पुलिस महकमे में खलबली
इस तीन पुलिस अधिकारी समेत चार कि मौत की खबर लगते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। हालांकि इस घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी। वही इस घटना के संबंध में बेगूसराय पुलिस अधीक्षक मनीष ने बताया कि देर रात ये एक्सीडेंट हुआ है इसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जिसमें तीन पुलिस ऑफीसर्स मधेपुरा पुलिस के सर्विंग एस एच ओ और एक ड्राइवर की मौत हुई है।
मामले की जांच जारी
ट्रक से साहेबपुरकमाल के हाईवे पर उसका इन्वेस्टिगेशन जारी है। यहां पर पोस्टमार्टम हम लोगों ने कराया है और सारी जो वैधानिक प्रक्रिया है, जो प्रोटोकॉल है उसका फॉलो किया है। गाड़ी पटना से मधेपुरा की तरफ जा रही थी तीन थानानेदार थे मधेपुरा के अलग-अलग थाने में कार्यरत थे। रात 12:30 बजे की घटना है ट्रक के साथ एक्सीडेंट हुआ है कैसे हुआ है इसकी जांच अभी चल रही है।
