Voice of Eastern India

बिहार में चकाचक होंगी 5 सड़कें, इन जिलों को होगा बड़ा फायदा


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार मंत्रिमंडल ने बुधवार को राज्य की पांच प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण (मजबूतीकरण) के लिए 3,744 करोड़ 25 लाख रुपए की मंजूरी दी है। इससे मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, बक्सर, सुपौल और अररिया सहित आधा दर्जन से अधिक जिलों की लाखों की आबादी को सीधे तौर पर तेज कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। 

मधुबनी-राजमार्ग विस्तार

मधुबनी-राजनगर-बाबूबरही-खुटौना पथ के चौड़ीकरण पर 632 करोड़ 72 लाख रुपए खर्च होंगे। इस 39 किमी लंबी सड़क से जिला मुख्यालय तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

सीतामढ़ी-बेनीपट्टी रूट

51 किमी लंबी सीतामढ़ी-पुपरी-बेनीपट्टी सड़क के लिए 434 करोड़ 37 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। यह मार्ग बाजपट्टी और पुपरी के पास समाप्त होता है।

दरभंगा को डबल तोहफा

दरभंगा को डबल तोहफा: स्टेट हाईवे-52 के जाले-घोघरचट्टी और स्टेट हाईवे-97 की बिशुनपुर-अतरबेल सड़क के लिए 990.3 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। इन 47.87 किमी लंबी सड़कों से दरभंगा मुख्यालय सीधे जुड़ जाएगा।

सीमांचल कनेक्टिविटी

सुपौल और अररिया जिलों को जोड़ने वाली 47.4 किमी लंबी गणपतगंज-परवाहा सड़क के चौड़ीकरण के लिए 703 करोड़ 95 लाख रुपए की मंजूरी मिली है।

बक्सर और उजियारपुर रूट

ब्रह्मपुर-कोरनसराय-इटाढ़ी-सरंजा-इटाढ़ी-बक्सर तथा उजियारपुर-कुकराहा-जमुआंव-समदा सड़क के विकास के लिए 982 करोड़ 58 लाख रुपए मिले हैं। इस रूट की कुल लंबाई 80 किमी है।
 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.