Voice of Eastern India

बिहार में बनेगा Y शेप रेल पुल, 2549 करोड़ से होगा इस डबल लाइन ब्र‍िज का निर्माण


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने पाटलिपुत्र-शाहपुर पटोरी-बरौनी-नौगछिया रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों, पुल-पुलियों, ओएचई प्रणाली, ट्रैक संरचना तथा रेल सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस मौके पर बिहार की महत्वाकांक्षी रेल परियोजनाओं में शामिल बिक्रमशिला-कटरिया नई रेल लाइन परियोजना को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बनेगी 26 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन 

करीब 2549 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना के तहत भागलपुर के पास गंगा नदी पर 26 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन का निर्माण किया जाएगा। परियोजना की सबसे खास बात गंगा नदी पर बनने वाला 2.44 किलोमीटर लंबा डबल लाइन रेल पुल होगा। इस पुल का निर्माण वाई आकार में होगा। 

कोसी और सीमांचल का अंग से सीधा रेल संपर्क

यह उत्तर दिशा में कटरिया और नवगछिया को तथा दक्षिण दिशा में विक्रमशिला और शिवनारायणपुर स्टेशनों को आपस में कनेक्ट करेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना के पूरा होने के बाद बिहार के कोसी और सीमांचल क्षेत्र का सीधा रेल संपर्क अंग क्षेत्र से हो जाएगा।  

यात्रियों को मिलेगी राहत 

इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और माल ढुलाई के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास की गति भी तेज होगी। बिक्रमशिला स्टेशन भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड पर स्थित है, जबकि कटरिया स्टेशन कटिहार-बरौनी रेलखंड पर स्थित है। नई रेल लाइन और पुल निर्माण से उत्तर एवं पूर्व बिहार के कई जिलों की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। 
 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.