न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
शंभू भगत / भागलपुर: वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानपुर नाथनगर थाना की पुलिस ने अवैध शराब, हथियार व मादक पदार्थ की बरामदगी को लेकर बाबूटोला इलाके में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 14 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मैगजीन, एक जिंदा कारतूस व 50 हजार नगद रुपये के साथ तस्कर मनोज यादव को गिरफ्तार किया गया है।
विशेष टीम गठित
इसकी जानकारी एसपी सिटी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि लगातार भागलपुर पुलिस ऐसे अवैध मादक तस्करी के विरुद्ध में कार्रवाई कर रही है। नाथनगर में इंस्पेक्टर अभय शंकर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जहां बाबूटोला में मनोज यादव को स्मैक, हथियार गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है।
जारी रहेगी कार्रवाई
तस्करी में शामिल अन्य अपराधकर्मियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। अभियुक्त मनोज यादव से आवश्यक पूछताछ के बाद उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज गया है। ऐसी कार्रवाई आगे भी क्षेत्र में जारी रहेगी।
