Voice of Eastern India

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना कल, 150 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला



बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना मंगलवार, 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क

रोहित/पटना: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना मंगलवार, 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इन सीटों पर चुनाव लड़ रहे कुल 150 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला मतगणना के बाद होगा। चुनाव को लेकर प्रशासन ने मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान कराया गया था। अब सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं। मतों की गिनती को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल में होगी मतगणना

पटना स्नातक और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना पटना स्थित बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल में कराई जाएगी। इसके अलावा पटना प्रमंडल के पटना, नालंदा और नवादा जिलों में हुए मतदान के मतों की गिनती भी इसी केंद्र पर होगी।

तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू

मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। केंद्र पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। इसके साथ ही 24 घंटे मजिस्ट्रेट और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती है, ताकि मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जा सके।

मतगणना के साथ ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि विधान परिषद की इन 8 सीटों पर किस उम्मीदवार को जीत मिलती है। फिलहाल उम्मीदवारों के साथ-साथ राजनीतिक दलों की निगाहें भी मतगणना के नतीजों पर टिकी हुई हैं।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.