Voice of Eastern India

बिहार से चलने वाली कई ट्रेनों का बदलेगा रूट, गोरखपुर समेत कई स्टेशनों पर स्टॉपेज नहीं


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क: वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण के कमीशनिंग कार्य को लेकर नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा। साथ ही तीन सितंबर को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) द्वारा निरीक्षण किया जाएगा।

इसके कारण 30 अगस्त से चार सितंबर तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद करने, कई के मार्ग बदलने, कुछ को पुनर्निर्धारित करने और कुछ ट्रेनों को रास्ते में नियंत्रित कर चलाने का निर्णय लिया है।

इन ट्रेनों का बदलेगा रूट

अमृतसर से एक व दो सितंबर को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जंक्शन-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर होकर चलेगी।

इसके कारण मैंगलगंज, सीतापुर सिटी, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, घुघली, सिसवाबाजार, खड्डा, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, चनपटिया, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, पिपरा, चकिया, मेहसी और मोतीपुर में इसका ठहराव नहीं होगा।

अमृतसर से एक सितंबर को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जंक्शन-वाराणसी सिटी-मऊ-भटनी होकर चलेगी। यह ट्रेन जरवल रोड, गोंडा, मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर और देवरिया सदर में नहीं रुकेगी।

जयनगर से दो व तीन सितंबर को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस भी भटनी-मऊ-वाराणसी जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर चलेगी और देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा व जरवल रोड में ठहराव नहीं होगा।

काठगोदाम से एक सितंबर को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जंक्शन-वाराणसी सिटी-मऊ-भटनी होकर चलेगी। इसके कारण जरवल रोड, गोंडा, मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, चौरीचौरा और देवरिया सदर में ठहराव नहीं होगा।

हावड़ा से दो सितंबर को चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर चलेगी। यह कोपासम्होता, दाउदपुर, एकमा, चैनवा, दुरौंधा, सीवान, जीरादेई, मैरवा, बनकटा, भाटपाररानी, भटनी, देवरिया सदर, चौरीचौरा, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा और जरवल रोड में नहीं रुकेगी।

पूर्णिया कोर्ट से दो व तीन सितंबर को चलने वाली 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा होकर चलेगी। इसका ठहराव एकमा, दुरौंधा, सीवान, मैरवा, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर और मैंगलगंज में नहीं होगा।

ललितग्राम से तीन सितंबर को चलने वाली 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर चलेगी। सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती और गोंडा में इसका ठहराव नहीं होगा।

कटिहार से एक व दो सितंबर को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस छपरा-औंड़िहार-जौनपुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर चलेगी। यह एकमा, सीवान, मैरवा, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा और करनैलगंज में नहीं रुकेगी।

दरभंगा से तीन सितंबर को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी जंक्शन-बनारस-प्रयागराज जंक्शन-कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। इसके कारण सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग और उन्नाव में ठहराव नहीं होगा।

चंडीगढ़ से दो सितंबर को चलने वाली 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस लखनऊ-सुलतानपुर-वाराणसी जंक्शन-छपरा होकर चलेगी और गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर तथा सीवान में नहीं रुकेगी।

खातीपुरा से एक व दो सितंबर को चलने वाली 19725 खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-मऊ-भटनी-सीवान-थावे-कप्तानगंज होकर चलेगी। इस दौरान गोंडा और गोरखपुर में ठहराव नहीं होगा।

बरौनी से तीन सितंबर को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जंक्शन-बनारस-प्रयागराज जंक्शन-कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी और सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती तथा ऐशबाग में नहीं रुकेगी।

दरभंगा से तीन सितंबर को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल भी इसी परिवर्तित मार्ग से चलेगी तथा सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और ऐशबाग में ठहराव नहीं होगा।

देरी से चलेंगी कई ट्रेनें

बढ़नी से 30 अगस्त से तीन सितंबर तक चलने वाली 55040 बढ़नी-नरकटियागंज सवारी गाड़ी बढ़नी से 240 मिनट पुनर्निर्धारित होकर चलेगी।

आनंद विहार टर्मिनल से 31 अगस्त को चलने वाली 15274 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस 60 मिनट, संबलपुर से दो सितंबर को चलने वाली 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 300 मिनट, बरौनी से तीन सितंबर को चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस 300 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। 

वहीं, मुजफ्फरपुर से तीन सितंबर को चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस 240 मिनट, बांद्रा टर्मिनस से 31 अगस्त को चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी अवध एक्सप्रेस 120 मिनट और कटिहार से तीन सितंबर को चलने वाली 15705 कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस 75 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।

रास्ते में नियंत्रित होंगी ये ट्रेनें

दरभंगा से तीन सितंबर को चलने वाली 19726 दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस को वाराणसी मंडल में 45 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। कामाख्या से 31 अगस्त को चलने वाली 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस भी वाराणसी मंडल में 45 मिनट नियंत्रित रहेगी।

आनंद विहार टर्मिनल से 31 अगस्त और चार सितंबर को चलने वाली 15274 आनंद विहार-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस को लखनऊ मंडल (पूर्वोत्तर रेलवे) में 60 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।

वहीं, बांद्रा टर्मिनस से 30 अगस्त को चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी अवध एक्सप्रेस को उत्तर रेलवे में 30 मिनट और लखनऊ मंडल (पूर्वोत्तर रेलवे) में 45 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

तीन जोड़ी सवारी ट्रेनें रहेंगी रद

नरकटियागंज से 31 अगस्त से तीन सितंबर तक चलने वाली 55095 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी और गोरखपुर कैंट से 31 अगस्त से तीन सितंबर तक चलने वाली 55098 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी रद रहेगी।

वहीं, नरकटियागंज से एक से चार सितंबर तक चलने वाली 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी भी निरस्त रहेगी।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.