बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की मौत के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा है।
न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
पवन बंधु सिन्हा, बेगूसराय: बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की मौत के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा है। मौत के इस मामले मे लोगों ने पति पर ही पत्नी की गला दबा कर हत्या का आरोप लगाया है। मुहल्ले के लोगों के मुताबिक महिला ने कई वर्ष पूर्व अपने के बेटे को मौत के घाट उतार दिया था और अब अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी लोग ने उलझते नजर आये। जिससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना लोहियानगर थाना क्षेत्र के पहाड़चक वार्ड नंबर 27 की है। मृतका की पहचान वार्ड नंबर 27 के रहने वाले श्याम शर्मा की पत्नी फुल देवी के रूप में की गई है।
इस घटना के संबंध में लोगों ने बताया है की फूल देवी के पति श्याम शर्मा ने दो शादी कर रखी है। जिसके बाद से ही फूल देवी के साथ मारपीट आदि किया करता था। लोगों के मुताबिक श्याम शर्मा ने पत्नी की हत्या कर शव को घर में ही छोड़ दिया है। लोगों ने यह भी बताया है कि अगर फुल देवी आत्महत्या करती तो उसका शव लटका हुआ मिलता और दरबाजा अंदर से बंद मिलता। लोगों ने आरोप लगाया है की महिला ने आत्महत्या नहीं की है।
फिलहाल पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बूझकर मामला को शांत कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस मामले मे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा।
