Voice of Eastern India

भोजपुरी सितारों के साथ अब तेजप्रताप भी दिखाएंगे अपना अंदाज, जल्द आएगा ‘भोजपुरी बवाल’


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना – भोजपुरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जल्द ही एक बड़ा रियलिटी शो दस्तक देने जा रहा है। ‘भोजपुरी बवाल’ नाम के इस शो को लेकर दर्शकों के बीच अभी से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस शो की सबसे खास बात यह है कि इसमें भोजपुरी सिनेमा और बिहार की राजनीति से जुड़े कई बड़े चेहरे एक साथ नजर आएंगे। शो में  पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, आम्रपाली यादव और काजल राघवानी जैसे चर्चित भोजपुरी सितारे हिस्सा लेंगे। वहीं बिहार की राजनीति का चर्चित चेहरा तेज प्रताप यादव भी इस शो में नजर आएंगे। माना जा रहा है कि राजनीति और मनोरंजन का यह कॉम्बिनेशन दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प साबित होगा।

हाईलाइट्स – 

  • भोजपुरी इंडस्ट्री का नया रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ जल्द होगा लॉन्च
  • Pawan Singh, Dinesh Lal Yadav, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani जैसे सितारे आएंगे नजर
  • Tej Pratap Yadav भी शो का होंगे हिस्सा
  • शो में सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दिखाई जाएगी
  • कई अनसुने किस्से और बड़े खुलासे देखने को मिल सकते हैं

सितारों की निजी जिंदगी से उठेगा पर्दा

‘भोजपुरी बवाल’ सिर्फ एक मनोरंजन शो नहीं होगा, बल्कि यह दर्शकों को भोजपुरी सितारों की असली जिंदगी से भी रूबरू कराएगा। शो में कलाकारों की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ के कई ऐसे पहलुओं को दिखाया जाएगा, जिन्हें अब तक फैंस नहीं देख पाए हैं। शूटिंग के दौरान होने वाली मस्ती, कलाकारों की दोस्ती, आपसी बातचीत, संघर्ष और इमोशनल पलों को भी शो का हिस्सा बनाया गया है। सूत्रों की मानें तो शो में कई ऐसे खुलासे और अनसुने किस्से सामने आ सकते हैं, जो अब तक सिर्फ पर्दे के पीछे ही थे। यही वजह है कि इस शो को लेकर भोजपुरी दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। निर्माता इसे भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे अलग और बड़े रियलिटी शो के रूप में पेश करने की तैयारी में हैं।

दर्शकों को मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट पैकेज

भोजपुरी दर्शकों के लिए ‘भोजपुरी बवाल’ एक फुल एंटरटेनमेंट पैकेज माना जा रहा है। शो में जहां सितारों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलेगी, वहीं कई मजेदार टास्क और दिलचस्प मोमेंट्स भी दर्शकों को बांधे रखेंगे। खासकर तेज प्रताप यादव की मौजूदगी शो को और भी चर्चित बना रही है। तेज प्रताप अपने अलग अंदाज और बेबाक शैली के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, ऐसे में उन्हें भोजपुरी सितारों के साथ देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होगा। माना जा रहा है कि यह शो भोजपुरी इंडस्ट्री में रियलिटी एंटरटेनमेंट का नया ट्रेंड सेट कर सकता है। लॉन्च से पहले ही सोशल मीडिया पर शो को लेकर चर्चा तेज हो गई है और फैंस इसके प्रसारण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.