रोहतास के बिक्रमगंज तेंदुनी चौक के समीप आरा रोड़ में अपराधियों ने आभूषण दुकान से दिनदहाड़े की लाखों के जेवरात की लूट
विकास कुमार/न्यूज11 भारत
रोहतास/डेस्क: रोहतास जिले के बिक्रमगंज तेंदुनी चौक के समीप आरा रोड़ में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक आभूषण दुकान को निशाना बनाते हुए कई लाख रुपये के गहनों की लूट पाट की वारदात को अंजाम दिया.
यह वारदात बिक्रमगंज थाने के तेंदुनी चौक के आरा रोड पर स्थित एक ‘हीरा आभूषण भंडार’ में हुई है. दुकान ऑनर प्रदीप कुमार ने घटना से जुड़ी आपबीती बताते हुए कहा कि पांच की संख्या में दो बाइक पर सवार होकर आए पांच हथियारबंद अपराधी दुकान में घुस अपराधियों ने हथियार दिखाकर दहशत फैलाते हुए मात्र कुछ ही मिनटों के भीतर कई लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण समेट कर फरार हो गए.
व्यस्त बाजार में दिनदहाड़े हुई इस डकैती से बिक्रमगंज के स्थानीय व्यवसायियों और पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बना है.
इसकी घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को मिलते बिक्रमगंज थाना की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच आसपास की दुकानों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगालते हुए अपराधियों की पहचान में जुड़े है.
लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने नाकेबंदी कर विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है. इस संबंध में सीडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है.
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में सरयू राय के प्रदर्शन से पहले ही मानगो की मेयर सुधा गुप्ता के समर्थकों ने विधायक से पूछे कई सवाल
