Voice of Eastern India

वैशाली में महिसौर थानाध्यक्ष निलंबित, SSP शुभांक मिश्रा का बड़ा एक्शन



महिसौर थानाध्यक्ष पु०अ०नि० चांदनी कुमारी सांवरिया को वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) शुभांक मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
विक्की कुमार/वैशाली:
वैशाली पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। महिसौर थानाध्यक्ष पु०अ०नि० चांदनी कुमारी सांवरिया को वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) शुभांक मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कर्तव्य निर्वहन में अनियमितता और संदिग्ध आचरण से जुड़ी शिकायतों के आधार पर की गई है।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वैशाली की ओर से 4 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी दी गई है। विज्ञप्ति के अनुसार, महिसौर थानाध्यक्ष के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों और उपलब्ध साक्ष्यों का प्रथम दृष्टया अवलोकन किया गया, जिसमें कर्तव्य निर्वहन में अनियमितता और संदिग्ध आचरण से संबंधित तथ्य सामने आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP ने तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया है।

इस प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और विस्तृत जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, वैशाली को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल महिसौर थानाध्यक्ष के निलंबन से वैशाली पुलिस महकमे में हलचल तेज है। SSP की इस कार्रवाई के बाद अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट और आगे होने वाली विभागीय कार्रवाई पर टिकी है। 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.