न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पूजा शर्मा / पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हारने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक्शन मोड में आ गए हैं। तेजस्वी इन दिनों लगातार बिहार सरकार पर हमला बोलते नजर आ रहे हैं।
छात्रों के समर्थन में भी वे खुलकर आवाज उठा रहे हैं। इसी कड़ी में 19 अगस्त को पटना में विशाल राजभवन मार्च का ऐलान किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव छात्रों पर हुए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज और AK-47 चलाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने के खिलाफ मार्च करेंगे। मार्च की जानकारी तेजस्वी ने वीडियो जारी करके दी है।
