Voice of Eastern India

3 दिनों की बैंक हड़ताल टली, जानें बैंक यूनियनों में क्यों स्थगित की हड़ताल



आज से होने वाली तीन दिवसीय बैंक हड़ताल टल गई है। 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
साकेत कुमार/पटना:
आज से होने वाली तीन दिवसीय बैंक हड़ताल टल गई है। बैंकों में 5 डे वर्किंग को लेकर आज से हड़ताल होनी थी लेकिन अब 28, 29 और 30 सितंबर को होने वाली तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल फिलहाल नहीं होगी।

बता दें कि 90 प्रतिशत कर्मचारी हड़ताल में शामिल होने वाले थे। इन कर्मचारियों की मांगों पर अब हाई लेवल कमेटी बनाई जाएगी। सोमवार से होने वाली स्ट्राइक की वजह से संडे को बैंक खुले थे।

इंडियन बैंक एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच रविवार देर रात हुई बैठक के बाद हड़ताल नहीं करने का फैसला लिया गया है। जानकारी मिली है कि बैठक में छुट्टियों की मांग को लेकर कमेटी बनाने पर सहमति बनी है। इस हड़ताल में देश की 7 बड़ी बैंक यूनियनों ΑΙΒΕΑ, ΑΙΒOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC को शामिल होना था। 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.