Voice of Eastern India

सांसद पप्पू यादव ने विजय कुमार चौधरी से मांगा इस्तीफा, कहा- बाढ़, टेंडर के नाम पर…



नेपाल में हो रही बारिश के बाद बिहार के सात से आठ जिले बाढ से प्रभावित हैं।

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना:
नेपाल में हो रही बारिश के बाद बिहार के सात से आठ जिले बाढ से प्रभावित हैं जहां एक दर्जन से ऊपर बांध टूटने के बाद भयावह बाढ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बाढ़ के दौरान सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए समुचित व्यवस्था नहीं करने पर सरकार एवं जल संसाधन मंत्री पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

वहीं उन्होंने कहा कि साथ इंजीनियरों को सस्पेंड कर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी अपना दाग धोना चाहते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि विजय कुमार चौधरी को इस्तीफा दे देना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कैसे एसपी सिंगला श्री राम एवं श्याम स्टील जैसी कंपनी को बिहार में हर एक पुल पुलिया का टेंडर मिल जाता है?

वही नालंदा के संवेदक मुन्ना सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि घटिया सामग्री एवं घटिया काम करने के बावजूद आखिर इतने दिनों से उनकी कंपनी को ब्लैक लिस्ट क्यों नहीं किया गया?

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.