Voice of Eastern India

SIR को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री श्रवण कुमार का बयान, कहा-विपक्ष लगातार वोट चोरी…



SIR को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि विपक्ष लगातार वोट चोरी का मुद्दा उठा रहा है।




मंत्री श्रवण कुमार

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना:
SIR को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि विपक्ष लगातार वोट चोरी का मुद्दा उठा रहा है। निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है, इसलिए उसके खिलाफ अमर्यादित बयान नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष को लोकतांत्रिक तरीके से सही मुद्दे उठाने चाहिए, सरकार उन पर संज्ञान लेगी।

बीजेपी सांसद शंभू शरण पटेल और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के कानून-व्यवस्था संबंधी बयान पर श्रवण कुमार ने कहा कि उन्होंने दोनों नेताओं के बयान नहीं देखे हैं।

मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के द्वारा यादव समाज को लेकर दिए बयान पर श्रवण कुमार ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे किसी भी व्यक्ति को किसी समाज या व्यक्ति के बारे में मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होती, अपराधी सिर्फ अपराधी होता है। 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.