Voice of Eastern India

ननद-सास से विवाद के बाद विवाहिता की मौत, घर छोड़कर भागे आरोपी, विदेश में है पति


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
नमो नारायण मिश्रा / गोपालगंज :
गोपालगंज में एक 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

विदेश में रहता है पति 

घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली मठिया गांव की है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय सितारा खातून के रूप में हुई है, जो कौसर अंसारी की पत्नी थीं। वर्ष 2020 में दोनों की शादी हुई थी। उनके दो छोटे बच्चे हैं। मृतका का पति विदेश में वेल्डिंग का काम करता है और फिलहाल वहीं रह रहा है।

गला दबाकर हत्या का आरोप 

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना क्षेत्र स्थित मायके से परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से घरेलू विवाद को लेकर सितारा खातून का अपनी ननद, सास और अन्य परिजनों से विवाद चल रहा था। उनका आरोप है कि इसी विवाद के चलते गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए।

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

सूचना मिलने पर बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही होगा। परिजनों के आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। फरार बताए जा रहे ससुराल पक्ष के लोगों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.