Voice of Eastern India

राजेंद्र नगर-सहरसा इंटरसिटी के इंजन से धुआं


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : पटना से सहरसा जा रही 13228 राजेंद्र नगर-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन से मंगलवार को धुआं निकलने लगा। जिस कारण ट्रेन परिचालन 36 मिनट तक प्रभावित रहा। इस दौरान यात्री डर गए थे। लोग जल्दबाजी में ट्रेन से उतरने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ यात्री ट्रेन के पूरी तरह रुकने से पहले ही नीचे कूद पड़े, जिससे एक कोच लगभग खाली हो गया।

परेशान हुए यात्री

लोको पायलट ने ट्रेन को दीदारगंज हॉल्ट के पास ट्रेन रोक दी। इसके बाद तकनीकी टीम को सूचना दी गई और ट्रेन को आगे बढ़ाने की कोशिशें शुरू की गईं। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दूसरा इंजन लगाकर रवाना की गई ट्रेन

जानकारी मिली है कि 13228 राजेंद्र नगर-सहरसा एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण ट्रेन बंका घाट के आसपास रुक गई थी। लोको पायलट ने ट्रेन को किसी तरह फतुहा स्टेशन तक पहुंचाया। ट्रेन सुबह 8:46 बजे से 9:36 बजे तक फतुहा स्टेशन पर खड़ी रही। रेलवे अधिकारियों और तकनीकी कर्मचारियों ने खराब इंजन की जांच की। इसके बाद दूसरे इंजन की व्यवस्था की गई। नया इंजन लगाए जाने के बाद ट्रेन को फतुहा स्टेशन से सहरसा के लिए रवाना कर दिया गया।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.