Voice of Eastern India

बाघ के हमले से किसान की मौत के बाद ग्रामीणों ने वनविभाग के गाड़ी पर किया हमला!!


न्यूज11  भारत

वाल्मीकिनगर/डेस्क:   पश्चिमी चम्पारण के वाल्मीकिनगर में बाघ के हमले से किसान की मौत के बाद ग्रामीणों ने वनविभाग के गाड़ी पर हमला कर दिया. उधर, वनविभाग बाघ के रेस्क्यू के लिए लगातार लोकेशन ट्रैक करने में जुटा हुआ  है. बाघ रेस्क्यू का कार्य रात में भी चल रहा है. इसके लिए वनविभाग हाथी के द्वारा भी पेट्रोलिंग कर रहा है. कहीं जाल तो कहीं पिंजरा लगाया गया है. आस पास के गांवों में बाघ के रेस्क्यू के लिए मैकींग की जा रही है. वाल्मिकी टाइगर रिजर्व से निकले बाघ के कारण ग्रामीण दहशत में हैं. वन विभाग ने खेत-खलियान के अकेले नहीं जाने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: वन भवन पलास सभागार रांची में गूंजा देशभक्ति का स्वर, सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी राष्ट्रप्रेम की जीवंत झलक

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.