Voice of Eastern India

अस्पताल की लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : नवादा जिले के पकरीबरामा थाना क्षेत्र स्थित पीएससी अस्पताल में लापरवाही का एक मामला सामने आया है। अस्पताल द्वारा 9 महीने की गर्भवती महिला को 22 किलोमीटर दूर रेफर किया गया, जिसके दौरान महिला की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार को हुई।

महिला ने रास्ते में तोड़ा दम 

मृतक महिला की पहचान पकरीबरामा निवासी मोहम्मद शाहिद की पत्नी सबिहा खातून (28)के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि पीएससी अस्पताल में सबिहा को उचित इलाज नहीं मिला, जिसके कारण उन्हें रेफर किया गया और रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप 

मृतक के पति ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पीएससी अस्पताल छोटी-छोटी बीमारियों में भी मरीजों को तुरंत रेफर कर देता है, जिससे लंबी दूरी तय करने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ जाती है और कई बार मौत भी हो जाती है। घटना के बाद महिला को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर संतोष कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल के प्रबंधक कुमार आदित्य ने बताया कि महिला को पीएससी अस्पताल से रेफर किया गया था। परिजनों ने यह भी बताया कि सदर अस्पताल में कोई महिला चिकित्सक मौजूद नहीं थी।

पीएससी अस्पताल में उचित सुविधा नहीं 

इस घटना ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गर्भवती महिलाओं को भी पीएससी अस्पताल में उचित सुविधा नहीं मिल पाती है, तो यह स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को दर्शाता है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.