Voice of Eastern India

एक्शन मोड में सम्राट सरकार, बिहार में 12 IPS अधिकारियों का तबादला


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना :
सम्राट सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में है। राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक के बाद एक तबादले की प्रक्रिया जारी है। इस कड़ी में आज (बुधवार) राज्य में कुल 12 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। यानी बिहारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 

DG से SDPO तक शामिल 

इसमें DG रैंक से लेकर SDPO स्तर तक के अधिकारियों को शामिल किया गया है। इस तबादले के बाद प्रीता वर्मा गृह रक्षा वाहिनी की महानिदेशक बनीं। वहीं, निर्मल आजाद को DG मद्य निषेध का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू 

जबकि, पंकज कुमार दराद को SVU हटाया गया है। वहीं, सुधांशु कुमार को SVU का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जानकारी मिली है कि तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। 
 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.