Voice of Eastern India

छठ बाद बिहार आएंगे पीएम मोदी, इस जिले में करेंगे विशाल जनसभा



बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठ के बाद वैशाली पहुंचेंगे।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना:
बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठ के बाद वैशाली पहुंचेंगे। यहां राजापाकर थाना क्षेत्र के जाफरपट्टी औद्योगिक क्षेत्र में प्रधानमंत्री की विशाल जनसभा प्रस्तावित है। हालांकि, प्रधानमंत्री के दौरे की आधिकारिक तारीख अभी तय नहीं हुई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी वैशाली के जाफरपट्टी औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही आयोजन स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह

निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित कार्यक्रम बिहार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों में उत्साह है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और बिहार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम से क्षेत्र में विकास और जनकल्याण के प्रति नई ऊर्जा का संचार होगा।

सरावगी ने कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे सभी लोगों से पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ काम करने की अपील की, ताकि आयोजन सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

12 एकड़ में विकसित हुआ जाफरपट्टी औद्योगिक क्षेत्र

बता दें कि 20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में वैशाली के जाफरपट्टी में 12 एकड़ क्षेत्र में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया गया है। इसी औद्योगिक क्षेत्र में प्रधानमंत्री की जनसभा आयोजित करने की योजना है।

निरीक्षण के दौरान भाजपा विधायक अवधेश सिंह, संजय सिंह और जदयू नेता सिद्धार्थ पटेल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

फिलहाल प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दौरे की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में अब सबकी नजर प्रधानमंत्री के बिहार दौरे के कार्यक्रम पर टिकी है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.