Voice of Eastern India

पंडाल में चोरी की बिजली इस्तेमाल की तो खैर नहीं, PESU ने जारी किए सख्त निर्देश



दुर्गापूजा पंडालों के लिए पटना इलेक्ट्रिक सप्लाई अंडरटेकिंग (पीईएसयू) ने जरूरी निर्देश जारी किया है।




सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा/पटना:
दुर्गापूजा पंडालों के लिए पटना इलेक्ट्रिक सप्लाई अंडरटेकिंग (पीईएसयू) ने जरूरी निर्देश जारी किया है। जिसके तहत सभी पूजा पंडालों को अलग से अस्थायी बिजली कनेक्शन लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति सीधे तार जोड़कर बिजली इस्तेमाल करने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

पंडालों के लोड के अनुसार 3 दिनों के अस्थायी कनेक्शन की दरें भी तय की गई हैं। शुल्क में एनर्जी चार्ज, फिक्स्ड चार्ज, सर्विस कनेक्शन चार्ज और एप्लीकेशन फीस को भी शामिल किया गया है। 

अस्थायी कनेक्शन की दरें

1 KVA – 1,878 रुपये
2 KVA – 2,806 रुपये
3 KVA – 3,734 रुपये
4 KVA – 4,662 रुपये
100 KVA – करीब 95,008 रुपये

जानकारी के अनुसार पूजा पंडाल समितियों से सर्विस कनेक्शन चार्ज पर GST नहीं लिया जाएगा। वहीं, दुर्गापूजा के दौरान सभी विद्युत प्रमंडलों में तीनों शिफ्ट में कंट्रोल रूम संचालित होंगे। 

पीईएसयू ने अधिकारियों को हर पूजा पंडाल में वैध बिजली कनेक्शन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.