Voice of Eastern India

बिहार में मौसम का बड़ा पलटवार! आंधी-बारिश से मिली राहत, 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, 2 जून बाद बढ़ेगी गर्मी


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना –  बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम ने अचानक करवट ली है। पटना समेत राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, तूफान और झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। बीते कई दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच हुई इस बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। राजधानी पटना, गया, मुंगेर, भागलपुर और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से आम लोगों के साथ-साथ किसानों को भी राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि कई जिलों में तेज हवा और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

हाईलाइट्स – 

  • बिहार के कई जिलों में आंधी और झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना।
  • पटना समेत 25 जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया।
  • अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना।
  • 2 जून के बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी और गर्मी के असर बढ़ने के आसार।
  • लोगों को वज्रपात और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने की सलाह।

25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के 25 जिलों के लिए आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, पटना, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, कटिहार, बांका और भागलपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। प्रशासन को भी संभावित मौसमीय घटनाओं को देखते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

2 जून के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी, तापमान चढ़ने के आसार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम का यह बदला हुआ स्वरूप बना रह सकता है। बीच-बीच में बारिश, बादल और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। इसके चलते लोगों को फिलहाल लू और प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि विभाग का अनुमान है कि 2 जून के बाद मौसम फिर से शुष्क होने लगेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। ऐसे में गर्मी का असर दोबारा बढ़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल बारिश और आंधी का यह दौर राहत देने वाला है, लेकिन आने वाले दिनों में लोगों को एक बार फिर गर्मी के लिए तैयार रहना होगा।

 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.