Voice of Eastern India

बिहार CM के प्रधान सचिव बनेंगे IAS संजय कुमार सिंह, नीतीश कुमार के हैं करीबी 



संजय कुमार सिंह बिहार CM के प्रधान सचिव बनाए जा सकते हैं।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा/पटना:
संजय कुमार सिंह बिहार CM के प्रधान सचिव बनाए जा सकते हैं। गुरुवार को IAS संजय कुमार सिंह को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का प्रधान सचिव बनाए जाने की चर्चा तेज हो चुकी है।

अब खबर है कि नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले अधिकारी को लेकर बिहार की सियासत में हलचल शुरू हो गई है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संजय कुमार सिंह को बिहार बुलाया है।

जानकारी मिली है कि संजय कुमार सिंह 1997 बैच के IAS अधिकारी हैं और ओडिशा कैडर में तैनात हैं। ओडिशा से बिहार कैडर में प्रतिनियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार ने जानकारी मांगी है।

केंद्र ने ओडिशा सरकार से अधिकारी की सतर्कता स्थिति और संपत्ति विवरण की जानकारी मांगी है। संजय कुमार सिंह की संभावित नियुक्ति को बिहार में प्रशासनिक बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

राजनीतिक गलियारों में इसे नीतीश कुमार के करीबी अधिकारियों को साथ लेकर चलने की रणनीति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.