Voice of Eastern India

&quotबस इतनी सी बात पर ले ली जान!&quot कैमूर में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव स्थित बरकट्टा टोला में मामूली विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान चुल्हन बिंद (60) बड़कट्टा टोला निवासी के रूप में हुई है। चैनपुर थाने की पुलिस ने बुधवार को शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा किया और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। चुल्हन बिंद के घरवाले उनकी मौत से गमजदा हैं और आरोपी बेटा फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

बकरी बांधने को लेकर विवाद

मिली जानकारी के अनुसार चुल्हन बिंद का माझिल भाई सोनू बिंद ने घर के गलियारे में बकरी बांध कर रखा था। उसके पिता चुल्हन बिंद ने अपने बेटे सोनू बिंद से रास्ते से बकरी को हटाकर दूसरी जगह बांधने की बात कही। बस इतनी सी बात पर सोनू नाराज हो गया और पिता से बहस करने लगा। विवाद बढ़ा और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। सोनू ने लाठी-डंडे से पीटकर अपने पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

आरोपी की तलाश जारी 

घटना के बाद परिजन घायल वृद्ध को लेकर चैनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे। यहां के चिकित्सक ने उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसी दौरान रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। वृद्ध की मौत के बाद परिजन शव को लेकर चैनपुर थाना पहुंचे। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि अभी तक मामले में परिजनों ने आवेदन नहीं दिया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.