न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पूजा शर्मा / पटना: छात्र नेता दिलीप कुमार ने पेपर लीक के मामलों को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि UPSC, NEET, CTET और TRE-3 जैसी परीक्षाओं के पेपर लीक की जांच सिर्फ ED, CBI या EOU से कराने से समस्या खत्म नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि जांच ईमानदारी और निष्पक्षता से होनी चाहिए और चाहे मंत्री हो, नेता हो, अधिकारी हो, माफिया हो या कोई बड़ा कोचिंग शिक्षक, अगर कोई भी पेपर लीक में शामिल है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
दिलीप कुमार ने आगे कहा कि पहले भी बड़े लोगों की संलिप्तता की बातें सामने आती रही हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जब तक राजनीतिक संरक्षण खत्म नहीं होगा और बड़े आरोपियों पर कठोर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक पेपर लीक पर रोक लगाना मुश्किल है।
